जोशीमठ। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने और दुकानों में कार्य करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 लोगों पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
एसपी चमोली प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिले में रहने वाले मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, फड़ ढेली वालों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भटट् के नेतृत्व में पाखी, हेलंग और जोशीमठ बाजार में सत्यापन अभियान चलाया गया। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने और काम पर रखने वाले दुकानदारों का चालान किया गया। प्रत्येक व्यक्ति 10 दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने सभी मकान मालिकों, ठेकेदारों, होटल व्यवसायियों और दुकान मालिकों से अनुरोध किया है कि पुलिस सत्यापन के बाद ही बाहरी लोगों को अपने यहां रखें। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में यदि बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को रखा गया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।