फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आग से कई हेक्टेयर जंगल जला, छाई धुंध

Thu, 21 May 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेमी ग्वाड़ के जंगलों सिमली, सिरोली, ऑली मज्याड़ी में धधक रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/नंदासैंण। कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सेमी ग्वाड़ के जंगलों, सिमली, सिरोली, ऑली मज्याड़ी में आग सुबह से धधकती रही जिससे कई हेक्टेयर वन संपदा जल चुकी है। एक जगह आग बुझाई जा रही है तो दूसरी जगह लग जा रही है। वहीं आग के धुएं से वातावरण में धुंध छाई रही। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है।
जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ने से क्षेत्र का वायुमंडल दूषित हो गया है। चारों ओर काले बादल से छाए हैं जिससे वातावरण में उमस बढ़ गई है। वहीं बीते बुधवार को नारायणबगड़ के वन पंचायत भगोती तथा पश्चिमी पिंडर रेंज नारायणबगड़ के नलगांव बीट के जंगल में आग भड़क उठी। वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट वनकर्मियों के साथ मौके पर आग बुझाने पहुंचे। भीषण आग को बुझाने में उन्हें घंटों मेहनत करनी पड़ी और आखिरकार देर रात उन्होंने आग पर काबू पा लिया। अधिकतर जंगलों में लगी आग बुझ गई है लेकिन पेड़ों के ठूंठ और जलकर गिरे पेड़ों से अभी तक धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



36 डिग्री रहा तापमान
कर्णप्रयाग। नगर में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सुबह से ही उमस ने लोग परेशान रहे और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने जूस, आईसक्रीम, तरबूज, खीरा आदि का सेवन किया। गर्मी से बचाव के लिए युवतियों ने छाते और चुन्नी का सहारा लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें