फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मास्टर प्लान के तहत बना अस्पताल का काम अंतिम चरण में

Thu, 21 May 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ। मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में नए अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में अब कार्य अंतिम चरण में है। जून माह में अस्पताल को इसमें शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में यात्रियों के लिए मास्टर प्लान के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का भवन तैयार किया जा रहा है। अस्पताल भवन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इस नए अस्पताल में आधुनिक तकनीकी से लैस सुविधाएं होंगी। आपातकाल वार्ड होगा, ऑपरेशन थिएटर, मशीनें, सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल यहां शिफ्ट होने पर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। बदरीनाथ में वर्तमान में संचालित अस्पताल में हड्डी रोग व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। बदरीनाथ अस्पताल के डॉ. सचिन राणा ने बताया कि बदरीनाथ में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित सात डॉक्टरों की टीम तैनात है। नया अस्पताल भवन बनकर तैयार हो गया है। जून माह में इसे शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें