थराली। 17 दिसंबर की रात को थराली कुराड मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोग घायल हुए थे। इनमें से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप देवरानी ने बताया कि गम्म राम (65), दिनेश (50), विजय (24), दीपा (22), प्रेम कुमार (22), बबली (3), अमीषा देवी (20) को हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि वास्मा राम (62) को सामान्य चोट आने पर उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। संवाद