फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डुंग्री की टीम 5 विकेट से जीती

Thu, 18 Dec 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री लीग मैच में डुंग्री की टीम ने एरवाड़ी की टीम को 5 विकेट से हराया। बृहस्पतिवार को आयोजित प्री लीग मुकाबले में डुंग्री की टीम ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट पर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एरवाड़ी की टीम 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और डुंग्री की टीम ने 5 विकेट से यह मैच जीत लिया। दो विकेट लेने और 30 रन बनाने वाले डुंग्री के पंकज मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के निर्णायक शिव दर्शन और कैलाश रावत और कमेंटेटर ललित खंडूड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें