आदिबदरी। रंडोली ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक समारोहों में शराब के सेवन और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि सामाजिक कार्यक्रमों में शराब परोसे जाने से गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान सुनील सिंह की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक समारोह में शराब परोसने पर 25 हजार और शराब बेचने पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। बैठक में वनाग्नि की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई और जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई व अर्थदंड का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर विक्रम नेगी, प्रताप नेगी, बादर सिंह, राजेश्वरी, माहेश्वरी, रेखा, अनीता, ज्योति और नंदी देवी उपस्थित रहे।