फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जला हुआ मिला मृत महिला का शव

Sat, 28 Feb 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अकेली रहती थी महिला, हरमनी तल्ली गांव का मामला, पुलिस कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन

नारायणबगड़। पुलिस ने ब्लाॅक के हरमनी तल्ली गांव में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला का शव जली हुई हालत में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला शोभा देवी अपने घर में अकेली रहती थी और उनका गांव वालों से ज्यादा संपर्क भी नहीं था। 25 फरवरी को उनको अंतिम बार घर में देखा गया था। 27 फरवरी को उनकी बेटी कमलेश देहरादून से गांव आई तो घर की ग्रिल पर अंदर से ताला लगा हुआ था। उन्होंने ताला तोड़ कर देखा तो उनकी मां घर के अंदर जली हुई हालत में मृत अवस्था में मिली। कमलेश ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। शुक्रवार रात को गैरबारम गांव के उनके रिश्तेदार विक्रम सिंह सूचना पर पहुंचे। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने बताया कि शनिवार को महिला का शव कब्जे में लेकर पीएम के उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला मोमबत्ती से आग लगने का प्रतीत होता है। मामले मेंं जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें