आत्महत्या करने वाले जीजीआईसी के छात्र का शव पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
कुलिंग (देवाल) निवासी 15 वर्षीय राकेश सिंह का शव शुक्रवार सुबह पुलिस को पॉलीटेक्निक परिसर के पास पेड़ से लटका मिला था। शुक्रवार देर रात मृतक राकेश के पिता अमर सिंह गैरसैंण पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। राकेश तीन साल से अपने चाचा के साथ गैरसैंण में रहता था और जीआईसी में 11वीं का छात्र था। हेड कांस्टेबल रामजन्म सिंह ने बताया कि शव से सुसाइड नोट मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता लग पाएगा।