पंचायती वनों के संरक्षण, संवर्द्घन, अग्नि सुरक्षा एवं जन जागरूकता संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वन पंचायत नंदप्रयाग को उत्कृष्ट वन पंचायत का पुरस्कार मिला है।
वन मंत्री दिनेश अग्रवाल और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने वन सरपंच देवेंद्र सिंह कठैत को बीस हजार रुपये का चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष तेजवीर कंडेरी और महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नंदप्रयाग वन पंचायत के सम्मानित होने पर लोगों में खुशी का माहौल है। पुरस्कार मिलने से जिले के अन्य वन पंचायतों को भी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा मिलेगी।