फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वरिष्ठ नागरिकों को कराएंगे तीर्थस्थलों का भ्रमण, मांगे आवेदन

Wed, 17 Jun 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा के दौरान परिवहन, भोजन एवं रात्रि विश्राम की निशुल्क रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कर्णप्रयाग। पर्यटन विभाग की ओर से दीनदयाल मातृ पितृ योजना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक प्रदेश के विभिन्न तीर्थस्थलों का निशुल्क भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान वाहनों की व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम, खान-पान एवं रात्रि निवास की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास करेगा। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक जिला पर्यटन कार्यालय गोपेश्वर और पर्यटक सूचना केंद्र ज्योतिर्मठ से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से दीनदयाल मातृ-पितृ योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को गंगोत्री, बदरीनाथ, रीठा- मीठा साहिब, नानकमत्ता, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर, कालीमठ, जागेश्वर, गैराड़ गोलू, गंगोलीहाट, बैजनाथ, महासू देवता आदि तीर्थस्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि यात्रा पूरी तरह निशुल्क रहेगी जिसमें खाने रहने आदि की व्यवस्था भी होगी। संबंधित बुजुर्ग कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें