फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से सेना ही हटाएगी बर्फ

Sun, 17 May 2015 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम साफ रहने पर एक जून से पहले ही हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का आश्वासन सेना ने दिया है। इस आश्वासन के बाद फिलहाल निम ने बर्फ हटाने के लिए जाने वाली अपनी टीम को रोक दिया है।
विज्ञापन


वर्तमान में भारतीय सेना के बीस जवान और इतने ही कार सेवक अटलाकुड़ी हिमखंड से हेमकुंड साहिब तक तीन किमी पैदल रास्ते से बर्फ हटाने में लगे हुए हैं।

कई वर्षों में सेना के जवान ही यहां पैदल रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य करते आए हैं, लेकिन इस वर्ष बर्फ अधिक पड़ने से शासन-प्रशासन निम का सहारा ले रहा था।

अब सेना ने स्वयं ही यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग को बर्फ से मुक्त कर देने का आश्वासन दिया है।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि फिलहाल सेना के आश्वासन पर रविवार को हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो रही टीम को रोक लिया गया है। हेमकुंड साहिब से एक किमी पहले हेलीपैड बनाने के मामले में प्रशासन से बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें