विश्व हिंदू परिषद का विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को टैक्सी स्टैंड पर हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने पहाड़ से हो रहे पलायन पर चिंता जताई।
कहा गया कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण के साथ गो पूजन किया।
धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बदरीनाथ और जोशीमठ में नृसिंह मंदिर की महत्ता बताई। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता उपाध्याय ने कहा कि दुनिया में सबसे पुराना धर्म हिंदू है।
इससे पूर्व बालिकाओं ने भव्य जल कलश यात्रा भी निकाली। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, कीरथ सिंह भंडारी, चिंतामणी सेमवाल, महावीर सिंह, प्रवीण डंगवाल, डीपी देवली, शंभू प्रसाद चमोला, भगवती पुरोहित, रामकृष्ण रावत, राकेश भंडारी, लक्ष्मण सिंह, गोविंद सिंह पंवार आदि मौजूद थे।