फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 30 महिलाओं को दिया स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Mon, 18 May 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जन शिक्षण संस्थान गोपेश्वर की ओर से 30 महिलाओं को स्वरोजगारर का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान की प्रशिक्षण मधु जुयाल ने बताया कि महिलाओं को सिलाई व पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाए जाने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन

............................

थराली को जिला बनाने की मांग पर बैठक

थराली। बौद्धिक जागरण विकास मंच ने थराली को जिला घोषित करने की मांग को लेकर एक बैठक की। रामलीला मैदान में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष और पूर्व प्रमुख बख्तावर सिंह नेगी ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि थराली की भौगोलिक परिस्थितियां, सीमांत स्थिति और प्रशासनिक दूरी को देखते हुए अब जिला गठन का निर्णय टाला नहीं जाना चाहिए। बैठक में आंदोलन की रणनीति भी तय की गई और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी और पूर्व प्रधान जगमोहन रावत सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें