गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के लिए एक अप्रैल से विद्यालय स्तर पर चयन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ब्लॉक स्तर पर 17 अप्रैल से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन व खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना को लेकर बैठक की।
डीएम ने खेल अधिकारी को समय पर सारी व्यवस्थाएं करने आदि के निर्देश दिए। खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि योजना में आठ से 14 वर्ष तक के 300 खिलाड़ियों को एक साल तक प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है।
खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 14 से 23 साल तक के 300 खिलाड़ियों को 2000 और खेल उपकरण के लिए प्रति साल 10 हजार दिए जाते हैं। पंजीकरण ऑनलाइन 15 मार्च से शुरू हो गए हैं। संवाद