फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए 45 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए यूथ फाउंडेशन की ओर से आईटीआई परिसर में आयोजित चयन शिविर में 213 युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं के फिजिकल, मेडिकल एवं दस्तावेजों की जांच के बाद कुल 45 युवाओं का तीन माह के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

यूथ फाउंडेशन के कैप्टन वाइएस रावत (अ.प्र.) ने बताया कि चयनित युवाओं को जून प्रथम सप्ताह से कर्णप्रयाग कैंप में तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सत्र के लिए अब तक 209 युवाओं का चयन किया जा चुका है। कहा कि उत्तराखंड में सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए यूथ फाउंडेशन के कर्णप्रयाग, अगत्स्यमुनि, गुप्तकाशी, श्रीनगर, गडोलिया , उत्तरकाशी, देहरादून, कोटद्वार में युवाओं और देहरादून व चौरास में युवतियों के लिए कुल 10 कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इस मौके पर हवलदार प्रदीप सिंह, मुकेश, योगेंद्र सिंह व यशवंत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें