फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों और क्षेपं सदस्यों ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी और विभागाध्यक्ष के नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सदस्य सदन में नारेबाजी करते हुए बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि जब तक बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी और प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्ष मौजूद नहीं होंगे वे बैठक नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोनाकाल के बाद बीडीसी बैठक शुरू हुई। बैठक में ब्लाक प्रमुख कविता देवी ने कहा कि यह चमोली जिले की पहली बीडीसी है, जिसमें किसी भी विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद नहीं हैं। इसके बाद प्रधान संघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने कहा कि जब हमारी समस्याएं सुनने उच्च अधिकारी ही नहीं आएंगे तो बैठक का क्या औचित्य है। उन्होंने बैठक के बहिष्कार की घोषणा की, जिस पर सभी प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की और सदन से बाहर चले गए। सदस्यों ने कहा कि एक साल से मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे मजदूर और फर्म वाले उनको परेशान कर रहे हैं। साथ ही विधायक निधि और राज्य वित्त के कार्यों का भुगतान भी अभी तक नहीं हो पाया है। बूंगा की क्षेपंस पूनम देवी ने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे सदस्यता से इस्तीफा दे देंगीं। वहीं सेरा विजयपुर के प्रधान प्रेमबल्लभ, चेपड़ों के क्षेपंस देवेंद्र सिंह, सूना के प्रधान कैलाश देवराड़ी ने कहा कि जब तक सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी बैठक में नहीं आएंगे और मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं होगा तब तक बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें