फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 31 होमगार्ड स्वयंसेवकों का चयन

Tue, 10 Nov 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में 31 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। भर्ती बोर्ड की चयन समिति ने अंतिम रूप से सफल 31 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून की ओर से पांच जून 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में जिले में 31 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत 20 से 28 जुलाई तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद अब भर्ती बोर्ड की चयन समिति ने अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अंतिम चयन सूची जिला होमगार्ड कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, जिले की सभी तहसीलों और थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें