फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर कॉजवे बंद, बाजार की ओर बह रहा मलबा

Tue, 10 Nov 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। ग्रेफ कैंप के समीप बदरीनाथ हाईवे पर कॉजवे लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे बरसाती नाले का पानी और मलबा बाजार की ओर बह रहा है। बारिश होने पर नाले का मलबा सड़क पर जमा हो रहा है जिससे ग्रेफ कैंप के सामने जलभराव की स्थिति बन रही है। वहीं वाहनों की आवाजाही से सड़क पर फैला कीचड़ राहगीरों पर गिर रहा है। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, मोहन सिंह राणा, मोहन पंत और सज्जन लाल शाह का कहना है कि हाईवे पर कॉजवे बंद होने के कारण यह समस्या बनी है। ग्रेफ और एनएचआईडीसीएल की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों से जल्द कॉजवे को दुरुस्त करने की मांग की। इधर एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कॉजवे का सुधारीकरण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें