प्रदेश सरकार की ओर से सीएचसी गैरसैंण को कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया है। जनवरी माह में राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण कर अस्पतालों में स्वच्छता के स्तर, संक्रमण नियंत्रण की स्थितियों और अस्पताल के बाहर व भीतर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। जल्द ही यह अवार्ड सीएम की ओर से सीएचसी गैरसैंण को दिया जाएगा।
विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 30 बेड की व्यवस्था वाले गैरसैंण अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर संसाधनों और विशेषज्ञों से लैस किया जाएगा। इसके तहत 2.63 करोड़ की लागत से चिकित्सक आवास का निर्माण कार्य शुरू चुका है। ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के कारण सरकार का ध्यान गैरसैंण के चहुंमुखी विकास पर है। अवार्ड के लिए चयन होने पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, प्रमुख शशि सौरियाल, महावीर रावत, केएस बिष्ट, रामचंद्र गौड़, पूर्व प्रमुख जानकी रावत ने खुशी जताई। संवाद