फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ल्वाणी गांव की खेती बचाने के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली सुअरों से परेशान किसानों की समस्या शीघ्र दूर होगी। वन विभाग ने खेती को बचाने के लिए सुअररोधी सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। बदरीनाथ वन प्रभाग ने ल्वाणी गांव के पलसारी में सुअररोधी दीवार बनाने के लिए 24 लाख स्वीकृत किए हैं। यहां 1100 मीटर लंबी दीवार बनाई जा रही है।
विज्ञापन

ल्वाणी गांव के चारों तरफ जंगल व नाला है जिस कारण यहां पर जंगली जानवर काफी संख्या में रहते हैं। जंगली सुअरों से परेशान होकर किसानों ने गांव के एक हिस्से में खेती करना छोड़ दिया है। ल्वाणी गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअरों से छुटकारा दिलाने के लिए कई बार मांग की तो अब बदरीनाथ वन विभाग किसानों की मदद के लिए सामने आया है। ल्वाणी गांव के किसान मोहन सिंह गांववासी ने बताया कि वन विभाग की ओर से यहां पर सुअररोधी सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। इसका लाभ गांव के 65 परिवारों को मिलेगा। इससे बंजर खेती फिर आबाद होंगे। वहीं बदरीनाथ वन प्रभाग देवाल के वन दरोगा गब्बर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रथम चरण में 600 मीटर दीवार बना दी गई है। दूसरे चरण का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें