सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मामले के एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
मंगल सिंह रावत ग्राम सेमा व सरस्वती शिशु मंदिर घिंघराण के प्रधानाचार्य ने गोपेश्वर थाने में 11 नवंबर को शिकायत दी थी कि सरकारी नौकरी का झांसा देकर राजीव कुमार और पुरुषोत्तम बंडवाल ने उनसे छह लाख 70 हजार रुपये ठगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने के बाद पुरुषोत्तम बंडवाल को नौ दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी राजीव कुमार (53 साल) निवासी निकट पशुपालन कालोनी गोपेश्वर को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट ने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।