फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी गैरसैंण कौस्तुभ मिश्र ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे प्रथम चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। माईथान सर्किल के नौगांव पहुंच कर उन्होंने मय टीम के चूना मार्किंग की जांच की और 13 परिवारों के कब्जे की भूमि चिह्नित की, जिनको प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उन लोगों को लाभ मिलेगा जो सालों से आबादी वाली जमीन पर काबिज तो हैं लेकिन उनके पास जमीन व मकान के दस्तावेज नहीं हैं। गैरसैंण तहसील के कई गांवों में भी प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत प्रथम चरण का सर्वे कार्य चल रहा है। उन्होंने सर्वेे टीम को पारदर्शिता से कार्य करने का निर्देश दिए। इस दौरान पटवारी एस सिंह, नायब तहसीलदार राकेश पल्लव, पंचायत अधिकारी दिनेश शाह और ग्राम विकास अधिकारी राकेश शाह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें