हिंसक बंदरों के डर से लोग लाठी लेकर ही घर से बाहर निकलते हैं। बंदर पहले फसलों को ही नुकसान पहुंचा रहे थे, लेकिन अब लोगों को भी काट रहे हैं। पिछले दो माह में बंदर कई लोगों पर हमला कर चुके हैं।
बंदर आदिबदरी की आशा शाह, प्यारे शाह, जुलगढ की कमला देवी, महेश्वरी देवी व एक अन्य महिला को, पीपलचट्टी बाजार के बीरेंद्र रावत व करण रावत को घायल कर चुके हैं। आदिबदरी के प्रधान यशवंत भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में टनों के हिसाब से आम की पैदावार हुई थी, जिसे बंदरों ने बर्बाद कर दिया है। अब अचार बनाने के लिए भी आम नहीं बचे हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई है। संवाद