फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम वैभव गुप्ता ने लंगासू, उत्तरों, बैडाणू गांव आदि गांवों का औचक निरीक्षण कर क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों को निर्धारित अवधि तक अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए। क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सहायक अध्यापकों एवं अन्य शासकीय कार्मिकों सहित ग्राम प्रधानों को भी क्वारंटीन लोगों की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं प्रवासियों की ओर से होम क्वारंटीन का पालन न करने की शिकायत पर पुलिस व प्रशासन ने गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। एसडीएम वैभव गुप्ता और थानाध्यक्ष जीसी शर्मा ने कहा कि क्वारंटीन लोगों पर कर्मचारी, प्रधान निगरानी रख रहे हैं। साथ ही नगर का दौरा तेज कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम एक्ट के तहत 30 पर हुई एफआईआर
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर डीएम एक्ट के तहत 30 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जबकि महामारी अधिनियम के तहत 3, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 02, सीआरपीसी-151 के तहत 62, डीएम एक्ट के तहत 45 गिरफ्तारियां, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 1 गिरफ्तारी, पुलिस एक्ट के तहत 262 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा 454 चालान और 87 वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें