फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जलवायु परिवर्तन, सौरमंडल की घटनाओं पर बनाए वैज्ञानिक मॉडल

Thu, 06 Mar 2025 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर के उमा देवी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन, सौरमंडल की घटनाएं, आपदाएं, वेस्ट मटीरियल ट्रीटमेंट, जलचक्र सहित अन्य विषयों की जानकारी मॉडलों के माध्यम से दी। अराध्या सती, अराध्या देवी और रिषु नैनवाल और अस्मिता, सोनिया और यामिनी के मॉडल प्रथम रहे।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन लाल वर्मा ने कहा कि मॉडल प्रदर्शनी और मॉडल का निर्माण बच्चों में अध्ययन और आविष्कार की प्रवृत्ति को बढ़ाती है। शुभम गैरोला और भगवती जुयाल की मौजूदगी में आस्था, आयुषी, अंश, सोनी तथा अंकिता, आरुषी, नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 16 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनीष डिमरी, बार संघ के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आदित्यराम बहुगुणा और भगवती प्रसाद डिमरी, कांति पुजारी, ओम प्रकाश जोशी, अमित मैखुरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें