गैरसैंण। विकासखंड के माईथान में आयोजित पांच दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं, महिला मंगल दलों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। मेले के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस अवतार पुंडीर व तल्ली स्यूंणी के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने किया। मेले के दूसरे दिन माईथान, गैरसैंण, मेहलचौंरी आदि स्थानों से मेला देखने का पहुंचे। इस मौके पर खनसर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, सचिव केशर सिंह बिष्ट, पान सिंह नेगी, नैन सिंह, मोहन सिंह रावत, मेला अध्यक्ष गोबर्धन प्रसाद उप्रेती, राधा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद