फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विद्यालयीय ओलंपियाड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Sun, 08 Feb 2026 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। विद्यालयीय ओलंपियाड परीक्षा रविवार को उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली जनपद के चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर दो बजे तक तीन पालियों में हुई। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद रावत ने बताया कि एक-एक घंटे के अंतराल में परीक्षा हुई। राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में 5 परीक्षार्थी, अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 11 और राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में 19 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में कक्षा 3 से 12वीं तक के 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य अरुणा रावत और परीक्षा नियंत्रक हिम्मत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें