कर्णप्रयाग। सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को बैग लैस डे पर विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। यहां बच्चों ने एक नगर में संचालित होने वाले अस्पताल, बैंक, पशुशाला, बाजार के मॉडल तैयार कर संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी दी। शनिवार को बैग लैस डे पर विद्यालय प्रबंधन ने शिशु वाटिका के तौर पर मॉडल प्रदर्शनी के तौर पर शिशु मेले का आयोजन किया गया। साथ ही पारंपरिक भेष भूषा में तैयार छात्राओं ने पहाड़ की पंरपरा, पहनावा आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने दीप प्रज्जवलित कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय थपलियाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रयोगात्मक कार्य करने की रूचि बढ़ती है। जिससे की वे पठन पाठन में अधिक ध्यान लगाते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी, महानंद मैठाणी, डॉ.प्रदीप पुंडीर, मुरलीधर चंदोला, उमेश खंडूड़ी, जर्नादन चमोला, पुरूषोत्तम कोठियाल, देवेश जोशी आदि मौजूद रहे।