फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्कूली बच्चों ने लोकगीत, नृत्य की दी प्रस्तुति

Mon, 08 Apr 2024 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने लोकगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी तो महिलाओं ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मुख्य बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगम स्थल से कलश यात्रा और झांकी के साथ हुई। इसके बाद एकल अभियान की बहनों के स्वागत गान के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। कीर्तन मंडली सुभाषनगर, मुख्य बाजार, शक्तिनगर, देवतोली, सेमीग्वाड़ सहित अन्य महिलाओं ने भजन, झुमेला और स्कूली छात्रों ने लोकगीतों पर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक राजेंद्र सिंह भंडारी, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा, नगर अध्यक्ष नरेश डिमरी, संभाग सचिव एकल अभियान आशीष थपलियाल, पुरुषोत्तम कोठियाल, भास्कर सेमवाल, जानकी डिमरी और लक्ष्मी देवली आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें