फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नौ छात्र-छात्राओं को दी गई छात्रवृत्ति

Thu, 04 Sep 2025 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्व. अरुणा भट्ट मेमोरियल छात्रवृत्ति वितरित की गई। 10वीं, 12वीं और कक्षा आठ के टॉप तीन मेधावियों को हर साल यह छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन


विद्यालय में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के दसवीं में अंजलि राणा, साक्षी और नितीश, इंटरमीडिएट के दिव्या, आशमी, अतुल सिंह और कक्षा आठ के प्रियांशु, तनिष्क हटवाल और दामिनी को छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस दौरान शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्त चार शिक्षकों राकेश चंद्र थपलियाल, दर्शन सिंह झिंक्वाण, उर्मिला जोशी, सरिता सेमवाल को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यालय के पूर्व छात्र विपिन सिंह कंडारी और सभासद संजय कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक प्रेम बल्लभ भट्ट और पूर्व बीईओ आरपी थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें