फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल बाजार में पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 04 Sep 2025 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। नरमनौला गदेरे में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से देवाल बाजार सहित आसपास कॉलोनी में पेयजल की आपूर्ति बंद है। कुनारबैंड के पास बनी इस पेयजल योजना से देवाल बाजार, सेलखोला में पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन बुधवार रात को नरमनौला गदेरे में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जल संस्थान ने बाजार में पानी का टैंकर भेजा है लेकिन टैंकर से पेयजल आपूर्ति बाजार में ही हो पा रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, धन सिंह भंडारी ने बताया कि टैंकर से बाजार में ही पानी की आपूर्ति हो रही है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। आसपास कॉलोनी के लोग स्रोत से पानी ढो रहे हैं। उन्होंने क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराने की मांग की। वहीं जल संस्थान के एई डीआर मौर्य ने बताया कि देवाल, लिंगड़ी की पेयजल योजना के लिए पाइप की व्यवस्था की गई है। सड़क खुलते ही पाइप भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें