फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 विद्यालयों की 83 छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आदर्श इंटर कालेज नागनाथ में पार्वती देवी गंगाराम भट्ट ट्रस्ट ने 83 अनाथ व गरीब मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक दिए। ट्रस्ट के संस्थापक व पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस और केपी काला की उपस्थिति में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने ब्लॉक के 26 विद्यालयों की 83 छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए। इन छात्राओं में से 22 छात्राओं ने 2021 की हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। ट्रस्ट की संस्थापक पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस ने कहा कि विपरीत परिस्थितियां होने पर भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी डा. भास्कर चंद्र बेवनी, प्रधानाचार्य जीएल सैलानी, महेश किमोठी, अनूप रावत, समीर मिश्रा, शिव प्रसाद खाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें