नारायणबगड़। एसबीआई नारायणबगड़ के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार वर्मा का क्षेत्रीय कार्यालय गौचर स्थानातंरण होने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सादे समारोह में उनको भाव-भीनी विदाई दी। नए प्रबंधक मनोहर असवाल के कार्य भार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयवीर कंडारी, विक्रम सिंह परिहार, सतीश शाह, राजेंद्र नेगी, प्रेम सिंह रावत, प्रदीप शाह, गणेश चंद्र आदि मौजूद थे। संवाद