फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सतीश प्रसाद ढौंडियाल बने शिक्षक संघ देवाल के ब्लाॅक अध्यक्ष

Wed, 15 Oct 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन
बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सतीश प्रसाद ढौंडियाल अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले व वरिष्ठ शिक्षकों (15 शिक्षक) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल व उप शिक्षाधिकारी योगेंद्र सेमवाल की अध्यक्षता में संगोष्ठी व अधिवेशन हुआ। संगोष्ठी में वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र सिंह गड़िया ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों की समस्या उठाते हुए कहा कि पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रक्रिया ठीक नहीं है। गोष्ठी के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार से यात्रा अवकाश बहाल करने, दुर्गम वाले विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को गुणांक देने, शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लेने, हाईस्कूल में संस्कृत विषय को अनिवार्य विषय आदि की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकारिणी के चुनाव में आशीष कुमार उपाध्यक्ष, पूनम महिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र दानू मंत्री, बृजेश उपाध्याय सयुंक्त मंत्री, कुलदीप कुमार को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। संगोष्ठी में शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष पार सिंह बिष्ट, महामंत्री संतोष बिष्ट, डॉ. कृपाल भंडारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जिला मंत्री प्रकाश चौहान, नरेंद्र गड़िया, मीनाक्षी सती, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें