फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सतीश डिमरी को मिलेगा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

Sat, 22 Feb 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
सतीश डिमरी को मिलेगा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कार्यरत व साहित्यकार सतीश डिमरी को इस साल का उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान दिया जाएगा। देहरादून में तीन मार्च को होने वाले कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने इस संबंध में सतीश डिमरी को पत्र भेजा है। जिसमें बताया गया है कि उन्हें उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (मंगलेश डबराल पुरस्कार) से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। तीन मार्च को आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक देहरादून में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। उन्हें सम्मान स्वरूप एक लाख 51 हजार रुपये की धनराशि और सम्मानपत्र दिया जाएगा। सतीश डिमरी ने अब तक ‘अनोखा दोस्त’, ‘कोई अपना सा’, ‘सीता के आंसू’ पुस्तकें लिखी हैं। साथ ही ‘धार से बिछड़ी हुई’ उपन्यास भी लिख चुके हैं। कुछ कृतियां प्रकाशन की प्रक्रिया में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें