फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ऑल इंडिया ओपन चेस में पौड़ी के सार्थक बने विजेता

Sat, 06 Jun 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर पीजी कॉलेज के हॉल में चेस खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहली बार हुआ इस प्रतियोगिता का आयोजन
इंदौर के जरिया मितांश द्वितीय, हितेश एस जरिया तृतीय रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरी-केदार चेस क्लब (बीकेसीसी) की ओर से पहली बार प्रथम ऑल इंडिया ओपन चेस रैपिड टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों सहित कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पौड़ी के सार्थक रावत प्रथम, जबकि इंदौर के जरिया मितांश द्वितीय रहे। टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश, इंदौर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, बिजनौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल, राज्य आंदोलनकारी एवं राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी और भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश सती ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में इंदौर के ही हितेश एस जरिया ने तृतीय और बिजनौर के सूर्य चहल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. नगवाल ने कहा कि बदरी-केदार चेस क्लब की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता सीमांत जनपद चमोली के युवाओं और शतरंज प्रेमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान कर रही है। आयोजक संजय पुरोहित ने बताया कि आगामी वर्ष की प्रतियोगिता मई माह में गौचर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें