आदिबदरी। स्व. लक्ष्मण सिंह कुंवर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सरणा ऐरास की टीम ने भलसों-बी की टीम को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रामलीला मैदान आदिबदरी में पहले क्वार्टर फाइनल मैच का उद्घाटन कै. गैंणासिंह रावत ने किया। मैच में सरणा ऐरास ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 114 रन बनाए। बाद में भलसों-बी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी 91 रनों पर ऑलआउट हो गई। विजयी टीम के आशीष को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर विक्रम कुंवर, पुष्कर कुंवर, नवीन खंडूड़ी, हिमेंद्र कुंवर, ललित खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद