फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी में सारकोट एकादश ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसुगड़ एकादश रही उपविजेता, आयोजकों ने विजेता और उपविजेता को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

I

Iदुर्गेश क्लब भलसों द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सारकोट ने सुगड की टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।I
Iभलसों के खेल मैदान में खेले गए मुकाबले में सुगड़ एकादश ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 169 रन बनाए। सारकोट की टीम ने 19 ओवर में 170 बनाकर प्रतियोगिता जीत ली। सारकोट के सुनील मैन आफ द मैच रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट बालर सुगड के सुरेंद्र, बेस्ट फील्डर सुगड के त्रिलोक सिंह चुने गए। जबकि पेब टीम के दर्शन सिंह बेस्ट विकेट कीपर चुने गए।I
विज्ञापन

Iमुख्य अतिथि मंडी परिषद चमोली रुद्रप्रयाग के पूर्व अध्यक्ष विनोद नेगी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने विजेता टीम को 41 हजार नकद एवं ट्राॅफी तथा उपविजेता को 21 हजार नकद व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक निवर्तमान प्रधान नवीन खंडूड़ी, गोविंद सिंह नेगी, हिमेन्द्र कुंवर, कैप्टेन गैंणा सिंह, नवीन बहुगुणा, राजेन्द्र नेगी, नंदा सिंह नेगी, ललित खण्डूड़ी, आनंद नेगी ,प्रदीप नेगी, पंकज खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

I
Iमैटा में कमेटी एकादश ने जीती प्रतियोगिताI
Iमैटा मल्ला में आयोजित एमपीएल सीजन-5 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कमेटी एकादश ने गोलू एकादश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 15 हजार नकद और उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। शनिवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में कमेटी एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोलू एकादश की टीम 14वें ओवर में 101 रनों पर सिमट गई। पवन रावत मैन ऑफ द मैच बने। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब राकेश नेगी को दिया गया। टूर्नामेंट के समापन पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य महेश त्रिकोटी, निवर्तमान प्रधान प्रशासक गुड्डी रावत, पंकज जोशी, पूर्व क्षेपंस सुरमा देवी, देवेंद्र नेगी, अजय नेगी, मनीष, गौरव, रॉकी, मोहन कण्डारी, गोपालराम आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें