फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बटरफ्लाई दौड़ में सारस्वत, बाॅल थ्रो में वैभव प्रथम

Fri, 13 Nov 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। खेलों का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मार्चपास्ट की सलामी के साथ किया।
विज्ञापन

पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में नर्सरी वर्ग की बटरफ्लाई दौड़ में सारस्वत प्रथम, आराध्या द्वितीय और प्रिशा तृतीय रहीं। कक्षा दो की स्टेच्यू दौड़ में आरोही प्रथम, सात्विक द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। कक्षा एक की बाॅल थ्रो में वैभव प्रथम, अंशुमान द्वितीय और नैतिक तृतीय रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में रमन हाउस प्रथम व रामानुजन हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। इससे पूर्व प्रतियोगिता शुरू होने से पहले विद्यालय के छात्र युवराज ने मशाल लेकर खेल मैदान का चक्कर लगाया और खेल कप्तान प्रथम चौहान ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें