फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भू-धंसाव से जर्जर व असुरक्षित सरकारी भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू

Fri, 13 Nov 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


21 चिह्नित भवनों को किया जा रहा ध्वस्त, अन्य भवन भी हैं चिह्नित


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। वर्ष 2023 में हुए भूधंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में जर्जर और असुरक्षित भवनों को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर क्षेत्र पर बढ़ते भार को कम करने और भविष्य में संभावित खतरे को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन की ओररेस क्षतिग्रस्त सरकारी एवं निजी भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से 21 जर्जर सरकारी भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें गांधीनगर वार्ड स्थित उत्तर भारत का एकमात्र रेलवे कार्यालय और उससे जुड़े आवासीय भवन भी शामिल हैं। रेलवे कार्यालय एवं आवासीय भवनों को तोड़ने का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई अन्य असुरक्षित भवनों को भी चिह्नित किया गया है। इनमें ब्लैक और रेड जोन में स्थित भवन शामिल हैं। वैज्ञानिकों की सलाह के अनुरूप भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र की भार वहन क्षमता कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि जर्जर भवनों को हटाने से नगर क्षेत्र में जोखिम कम करने और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें