फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: क्विज प्रतियोगिता में सपना प्रथम

Fri, 25 Aug 2023 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सपना लखेड़ा प्रथम रहीं। अभय द्वितीय और अनुज उनियाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को विभाग की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी नंदप्रयाग में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के संयोजक भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता ताजवर सिंह सजवाण ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का प्रश्नपत्र मानक ब्यूरो कार्यालय देहरादून से आया। मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग की डाॅ. कविता बच्चों को अनुशासन का जीवन में महत्व के बारे में बताया। तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य केदार सिंह रावत, वीएस नेगी, अवतार सिंह, रमेश लाल, हरेंद्र रावत, एनएस राणा, दीपक चौहान एलपी लखेड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें