फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पागलनाला में 16 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, दो हजार यात्री फंसे

Fri, 25 Aug 2023 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण उफान पर आया था नाला, मलबा-बोल्डर आने से बंद हुआ हाईवे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बृहस्पतिवार शाम को पागलनाला में बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे 16 घंटे बाद खुल पाया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने व जाने वाले करीब दो हजार यात्री फंसे रहे। हाईवे खुलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदरीनाथ हाईवे दिनभर सुचारु रहा, लेकिन शाम होते ही जोशीमठ क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे पागलनाला उफान पर आ गया और भारी मात्रा में मलबा-बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया। बारिश के कारण यहां बोल्डर गिरते रहे जिससे रात को हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने व वहां से लौटने वाले करीब दो हजार यात्री फंसे रहे। शुक्रवार सुबह हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे जेसीबी ने हाईवे खोला और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। हाईवे पर यातायात सुचारु होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें