फोटो
पोखरी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज ने देवस्थान वन पंचायत में पौधरोपण अभियान चलाया। वन दरोगा प्रकाश सिंह कंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। इस दौरान बांज, पदम, संतरा, आड़ू और खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने की अपील की। कार्यक्रम में सरपंच श्रवण सती, वन आरक्षी हरीश चौहान, देवेंद्र राणा, रीना सती, जितेंद्र सती तथा अन्य ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद