नंदानगर। प्रदेश सरकार की ओर से नगर पंचायत नंदानगर के लिए नामित तीन सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुकेश रावत, प्रेम सिंह रावत और बागसिंह रावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रौतेला ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से नगर के समग्र विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी एचएस रौतेला सहित भरत सिंह रावत, मुकेश फरस्वाण, मंजिला देवी, दीपा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद