फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों तक चले अनसूया माता मेला संपन्न होने के बाद संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा फिर से शुरू हो गई है। ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर माता अनसूया अपनी ध्याणियों और भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए गांव-गांव में भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को माता की दिवारा यात्रा मंडल घाटी के गांवों से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए टंगसा गांव पहुंचीं। गांव में माता की उत्सव डोली का भक्तों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन यात्रा में शामिल भक्तगण नंगे पांव यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर यात्रा के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह, सतेंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी, पुजारी प्रवीण सेमवाल, रविंद्र बर्त्वाल, महेंद्र सिंह, विकास, शिशुपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें