फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्मर में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के कर्मियों की लापरवाही से ग्राम पंचायत डिम्मर के विद्यापीठ बस्ती, सैंण-भभराड़ी गांवों में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है। क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी, ग्राम प्रधान राखी डिमरी, आवास विकास समिति के अध्यक्ष पवन डिमरी, हर्षवर्द्धन डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, जयदीप गैरोला, प्रणवेंद्र प्रसाद डिमरी, बलवीर लाल, रविंद्र खंडूड़ी आदि ने बताया कि बिजली लाइन में नौली, बगोली आदि स्थानों में तकनीकी खराबी आने पर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने सिमली बाजार स्थित ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बहाल कर इतिश्री कर ली। इसका खामियाजा विद्यापीठ बस्ती और सैंण-भभराड़ी गांवों के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यापीठ बस्ती और सैण-भभराड़ी गांवों के लिए अलग बिजली लाइन निर्माण की मांग की। ऊर्जा निगम कर्णप्रयाग के एसडीओ मुकेश शर्मा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत डिम्मर के विद्यापीठ बस्ती और सैण-भभराड़ी गांवों की बिजली लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें