नारायणबगड़। केवर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए दो लीग मैच में सणकोट ने कोलूसैंण और नारायणबगड़ ने सनेड़ को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। पहले लीग मैच में सणकोट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 112 रनों का लक्ष्य रखा। कोलूसैंण के खिलाड़ी 7 विकेट खोकर 52 रन ही बना पाए और सणकोट की टीम 60 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही। कोलूसैंण टीम के विवेक 4 विकेट और 15 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे लीग मैच में नारायणबगड़ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए। जवाब में सनेड़ की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 69 रन ही बना पाई और नारायणबगड़ की टीम 59 रनों से मैच जीत गई। टीम के संजू 54 रन और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। संवाद