फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बर्फबारी से बढ़ी फिसलन, एसडीआरएफ बनी सहारा

Tue, 26 May 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में मौसम बदलने के बाद सोमवार को हुई बर्फबारी से पैदल मार्ग पर भारी फिसलन पैदा हो गई है। खासकर मुख्य परिसर से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर नीचे तक रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है जिससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कठिन परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवान यात्रियों के लिए देवदूत साबित हो रहे। मार्ग पर तैनात टीम लगातार मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं को फिसलन वाले हिस्सों से सुरक्षित पार करा रही है। जवान यात्रियों को सहारा देकर सुरक्षित हेमकुंड साहिब तक पहुंचाने में जुटे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें