फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गांव-गांव शराब विरोधी अभियान चलाएगी संघर्ष समिति

Wed, 29 Jan 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बैठक में समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन की रणनीति पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। आगामी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से बेस अस्पताल संघर्ष समिति शराब विरोधी अभियान को लेकर गांव-गांव भ्रमण करेगी। सिमली में आयोजित बैठक में समिति ने तय किया कि गांवों में सार्वजनिक समारोह में शराब के प्रचलन को रोकने की अपील लोगों से की जाएगी। ताकि युवा पीढ़ी नशे के प्रचलन से दूर रह सके।
विज्ञापन

बुधवार को सिमली में आयोजित समिति की बैठक में कहा गया कि फरवरी प्रथम सप्ताह से चमोली जिले के गांवों में महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों की बैठक कर शादी समारोह पर शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बंदरों के उत्पात से फसल बरबाद होने और सरकार की ओर से बंदरबाड़ा बनाने सहित कई समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुनील पंवार, अनिल कुमार, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, राकेश नेगी, महेश डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, एसपी बहुगुणा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें