फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वाइब्रेंट विलेज के लोगों के आयुष्मान कार्ड 10 दिन में बनाएं

Tue, 28 Jan 2025 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सीडीओ ने विकास भवन सभागार में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की प्रगति को लेकर समीक्षा की। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज के लोगों के शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड 10 दिन में बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सर्वे कराकर योजना से छूटे लोगों की जानकारी एकत्रित कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने परियोजना निदेशक को टीम बनाकर लाभार्थियों का सर्वे कराने को कहा। कहा कि सर्वे में जो योजना से जुड़ा नहीं पाया जाता है उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें। सभी विभाग अपने कार्यों के हिसाब से कैलेंडर तैयार करें। जहां कम्युनिटी सेंटर नहीं बने हैं वहां तुरंत बनाए जाएं। बीडीओ को निर्देश दिए कि विभागों से समन्वय बनाते हुए सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरा करें। परियोजना निदेशक ने वाइब्रेंट विलेज में योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला विकास अधिकारी केके पंत, कृषि एवं उद्यान अधिकारी जेपी तिवारी, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद


जहां शिक्षकों की कमी वहीं ऑनलाइन कक्षाएं चलाएं
सीडीओ ने ली विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा बैठक
गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षकों की कमी है वहां ऑनलाइन कक्षाएं चलाएं। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन करने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने मंगलवार को विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा बैठक में निमार्ण कार्यों की वित्तीय भौतिक प्रगति, विद्यालयों की भूमि का पंजीकरण व शिक्षण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने की व्यवस्था भी की जाए, ताकि जहां शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षण कार्य बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान न आए। मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को डायट के माध्यम से प्रशिक्षित करें। कहा कि विद्यालयों के लिए भूमि का पंजीकरण कार्य तेजी से कराया जाए। निष्प्रयोज्य व जीर्णशीर्ण विद्यालय भवन को ध्वस्त कराएं। जर्जर भवनों में किसी भी दशा में कक्षाएं संचालित न कराई जाएं। बैठक में एसडीएम आरके पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूडा, खंड शिक्षाधिकारी अनिनाथ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें